एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती क्षेत्रों की करें निगरानी : एसपी

ठाकुरगंज : एसपी राजीव मिश्रा शुक्रवार को ठाकुरगंज इंस्पेक्टर कार्यालय पहुंचे. जहां सर्किल के सभी थानाध्यक्षों एवं सर्किल इंस्पेक्टर के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने सर्किल के सभी थानों में लंबित कांडों की समीक्षा की तथा थानाध्यक्षों को कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने ठंड के मौसम को देखते हुए थानाध्यक्षों को […]
ठाकुरगंज : एसपी राजीव मिश्रा शुक्रवार को ठाकुरगंज इंस्पेक्टर कार्यालय पहुंचे. जहां सर्किल के सभी थानाध्यक्षों एवं सर्किल इंस्पेक्टर के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने सर्किल के सभी थानों में लंबित कांडों की समीक्षा की तथा थानाध्यक्षों को कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने ठंड के मौसम को देखते हुए थानाध्यक्षों को गश्ती में तेजी लाने का भी निर्देश दिया. मुख्य रूप से बॉर्डर इलाके के थानेदारों को विशेष निगरानी बरतने को कहा गया.
सीमावर्ती इलाकों के थानेदार एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती इलाकों में निगरानी करें. इस मौके पर उन्होंने वारंटियों की धरपकड़,तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की बात कही. उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्य करें ताकि थाना क्षेत्र में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बहाल रह सके. इस कार्यक्रम से पूर्व एसपी श्री मिश्रा ने पाठामारी थाने का निरीक्षण किया तथा थानाध्यक्ष को कई दिशा निर्देश दिए. इस मौके पर डीएसपी ललन पांडे,
ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी,पोठिया थानाध्यक्ष मनु प्रसाद,गलगलिया थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार,कुर्लिकोट थानाध्यक्ष राहुल कुमार,पठामारी थानाध्यक्ष घर भरण राम,सुखानी थानाध्यक्ष सज्जाद हुसैन,पौआखाली थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




