धूप खिली, पर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

किशनगंज : दिन का मौसम पिछले दिनों से साफ है इसके बावजूद ट्रेनों की चाल नहीं बढ़ रही है. सभी ट्रेनें घंटों देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं. पहले जहां ट्रेनें कुछ घंटों में पहुंचती थी, उतनी दूरी के लिए दिन रात का समय लग रहा है. कोहरे के कारण अधिकांश ट्रेनों की देरी […]
किशनगंज : दिन का मौसम पिछले दिनों से साफ है इसके बावजूद ट्रेनों की चाल नहीं बढ़ रही है. सभी ट्रेनें घंटों देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं. पहले जहां ट्रेनें कुछ घंटों में पहुंचती थी, उतनी दूरी के लिए दिन रात का समय लग रहा है. कोहरे के कारण अधिकांश ट्रेनों की देरी से चल रही है. किसी को शादी में जाना में है, किसी को इंटरव्यू देने, किसी को इलाज कराने, किसी को नौकरी ज्वाइन करने तो किसी दूसरे कार्य से बाहर जाना है.
हर दिन हजारों लोग ट्रेनों से सफर करते हैं लेकिन कोहरे के कारण ट्रेनों की चाल ऐसी हो गयी कि हर कोई परेशान हैं. मौसम खुलने के बावजूद ट्रेनों की गति न बढ़ने से लोगों में रेलवे के प्रति रोष है. रेल अफसरों ने बताया कि अलीपुरद्वार के निकट हुए हादसे के बाद रेलवे अब कोई रिस्क नहीं ले रहा है. ट्रेन चाहे धीमी चलें लेकिन हादसा न हो. मंशा है कि सभी ट्रेनों को 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज न चलाया जाये. इस स्थिति से यात्री बहुत परेशान हैं. तमाम लोग अपनी यात्रा रद्द भी कर रहे हैं. वहीं 16 ट्रेनें भी सोमवार को रद्द रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




