जन धन एकाउंट पर आयकर विभाग की है पैनी नजर

किशनगंज : नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री जनधन खातों में मोटी रकम जमा होने पर आयकर विभाग की हजारों खातों पर पैनी नजर है. विभाग ने लगभग एक हजार स्माॅल सेविंग एकाउंट को चिह्नित करके खातों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है. नौ नवंबर से 500 और एक हजार रुपये के नोट बंद होने पर जनपद […]
किशनगंज : नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री जनधन खातों में मोटी रकम जमा होने पर आयकर विभाग की हजारों खातों पर पैनी नजर है. विभाग ने लगभग एक हजार स्माॅल सेविंग एकाउंट को चिह्नित करके खातों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है. नौ नवंबर से 500 और एक हजार रुपये के नोट बंद होने पर जनपद में 21 नवंबर तक प्रधानमंत्री जनधन खातों में भारी संख्या में रुपये जमा हुए है,
लेकिन बैंक अधिकारी लोकल स्तर पर इसकी जानकारी देने से साफ इनकार कर रहे हैं. यह देखा गया कि जब से यह खाते खोले गये थे, तब से इसमें किसी प्रकार का लेन-देन नहीं हुआ था. बैंक अधिकारी से खाते में जमा की गयी रकम का ब्योरा मांगा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




