वक्फ की जमीन कोई नहीं बेच सकता

Published at :14 Dec 2016 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
वक्फ की जमीन कोई नहीं बेच सकता

कार्यक्रम . बुलाकी व अंजुमन वक्फ स्टेट की संपत्ति का मंत्री ने लिया जायजा सदस्यों को संबोधित करते अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफूर व अन्य अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री प्रो अब्दुल गफूर ने किशनगंज शहर स्थित बुलाकी एवं अंजुमन वक्फ बोर्ड की जायदाद की जानकारी ली. किशनगंज : अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री प्रो अब्दुल गफूर ने किशनगंज […]

विज्ञापन

कार्यक्रम . बुलाकी व अंजुमन वक्फ स्टेट की संपत्ति का मंत्री ने लिया जायजा

सदस्यों को संबोधित करते अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफूर व अन्य
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री प्रो अब्दुल गफूर ने किशनगंज शहर स्थित बुलाकी एवं अंजुमन वक्फ बोर्ड की जायदाद की जानकारी ली.
किशनगंज : अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री प्रो अब्दुल गफूर ने किशनगंज शहर स्थित बुलाकी एवं अंजुमन वक्फ बोर्ड की जायदाद का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि वक्फ की अधिकांश संपत्ति से जो आय प्राप्त होनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है. उन्होंने कहा वक्फ की जायदाद अल्लाह की जायदाद है. इसकी खिनायती करने वालों पर अल्लाह ताला का अजाब नाजिब होगा. वक्फ की जमीन को कोई भी बेच या खरीद नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि यदि कोई मुतबली 100 वर्ष पहले भी बेच दिया है
तो वह अमान्य होगा. इस संपत्ति को जल्द से जल्द खाली कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि वक्फ सारी खाली जमीन पर पौधरोपण किया जायेगा और जो नीची जमीन है उसमें तालाब खुदवाये जायेंगे. इसके अलावा जो मार्केट की जमीन है उसमें कंपलेक्स बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि संपूर्ण बिहार में स्थित वक्फ जमीन से सालाना दो सौ करोड़ आय होगी. उन्होंने बताया कि इससे पहले बुलाकी वक्फ स्टेट से कोई आमदनी स्टेट वक्फ को नहीं मिल पाती थी लेकिन जब वक्फ बोर्ड के सीइओ नौशाद आलम ने सदर एसडीओ मो शफीक को जब से इसकी जिम्मेदारी दी है तबसे आमदनी में काफी इजाफा हुआ. जीरों की जगह 10 लाख 978 रुपये की आय वक्फ बोर्ड को मिली है. उसके बाद मंत्री प्रो गफूर व वक्फ कमेटी के सदस्यों के साथ अंजुमन इस्लामिया की जायदाद का जायजा लेने डे मार्केट पहुंचे. उन्होंने जिले के वक्फ कमेटी के सदस्यों को जमकर फटकार लगायी. उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि वक्फ की आमदनी बढ़ाने के लिए आपने क्या किया.
इस पर सबने चुप्पी साध ली. इस मौके पर जदयू विधायक मास्टर मुजाहिद आलम, जिला वक्फ कमेटी चेयरमेन प्रो मुशब्बीर आलम, सचिव प्रो बुलंद अख्तर हाशमी, उस्मान गनी, शम्सूज्ज्मा उर्फ पप्पू, नूर आलम,जाहिदुर रहमान, मजहरूल हसन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बैद्यनाथ प्रसाद आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन