शिक्षा मंत्री ने किया पुस्तक का विमोचन

Published at :12 Dec 2016 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने किया पुस्तक का विमोचन

किशनगंज : शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने मारवाड़ी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ सजल प्रसाद की पुस्तक ‘ अज्ञेय और उनके उपन्यास ‘ का विमोचन स्थानीय आरके साहा महिला कॉलेज में शनिवार को आयोजित एक समारोह में किया. विमोचन के बाद शिक्षा मंत्री डॉ चौधरी ने मंच पर ही पुस्तक के […]

विज्ञापन

किशनगंज : शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने मारवाड़ी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ सजल प्रसाद की पुस्तक ‘ अज्ञेय और उनके उपन्यास ‘ का विमोचन स्थानीय आरके साहा महिला कॉलेज में शनिवार को आयोजित एक समारोह में किया. विमोचन के बाद शिक्षा मंत्री डॉ चौधरी ने मंच पर ही पुस्तक के आरंभिक पृष्ठों का सरसरी निगाह से अवलोकन किया और पुस्तक के लेखक डॉ प्रसाद से हाथ मिलाकर उन्हें बधाई दी. बाद में, अपनी पुस्तक के बारे में लेखक डॉ प्रसाद ने बताया कि हिन्दी के मूर्धन्य व प्रयोगधर्मी साहित्यकार अज्ञेय के उपन्यास यथा ‘शेखर एक जीवनी’ (भाग-1 व 2), ‘नदी के द्वीप’ एवं

‘अपने-अपने अजनबी’ अपने लेखन काल में लीक से हट कर थे. मैंने अपनी पुस्तक में सांप्रतिक दौर में इन उपन्यासों की प्रासंगिकता स्थापित करने की कोशिश की है. विमोचन समारोह में विधान पार्षद डॉ दिलीप चौधरी, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी, महिला कॉलेज के सचिव अनिल कुमार आर्य, प्रधानाचार्य (डिग्री) डॉ बीके नायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पिन्टू चौधरी व अनुमंडल पदाधिकारी मो शफीक सहित गणमान्य नागरिक एवं सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी भी मौजूद थे.
बहादुरगंज नेहरू कॉलेज के सामने शिक्षा मंत्री का हुआ स्वागत : बहादुरगंज प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को पूर्व जिप सदस्य इमरान आलम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का गाजे-बाजे के साथ स्थानीय नेहरू कालेज के सामने जोरदार स्वागत करते हुए फूल मालाओं ने उन्हें लाद दिया. श्री इमरान ने नेहरू कॉलेज की बद से बदतर स्थित से शिक्षा मंत्री को अवगत कराते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा. साथ उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में उर्दू बोर्ड और विश्वविद्यालय स्थापना की मांग करते हुए नेहरू कॉलेज में व्याख्याताओं की पदस्थापना जल्द किये जाने का आग्रह किया. इस मौके पर नेहरु कॉलेज के प्राचार्य जमीलुर्रहमान, शिक्षकेतर कर्मी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन