अकालू से पूछा, क्या निर्णय से संतुष्ट हैं आप

निश्चय यात्रा . सीएम का सुबह से रहा व्यस्त कार्यक्रम, लोक शिकायत िनवारण केंद्र में ली जानकारी निश्चय यात्रा के तीसरे चरण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किशनगंज पहुंचे. सीएम बुधवार की रात जिला अतिथि गृह पहुंच गये थे. गुरुवार दिन भर कार्यक्रमों में व्यस्त रहे. सबसे पहले सीएम हेलीकॉप्टर से ठाकुरगंज प्रखंड के […]
निश्चय यात्रा . सीएम का सुबह से रहा व्यस्त कार्यक्रम, लोक शिकायत िनवारण केंद्र में ली जानकारी
निश्चय यात्रा के तीसरे चरण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किशनगंज पहुंचे. सीएम बुधवार की रात जिला अतिथि गृह पहुंच गये थे. गुरुवार दिन भर कार्यक्रमों में व्यस्त रहे. सबसे पहले सीएम हेलीकॉप्टर से ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पंचायत पहुंचे. यहां उन्होंने आइटीआइ कॉलेज भवन का उद्घाटन किया और पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया. इसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर से किशनगंज हवाई अड्डा से अतिथिगृह पहुंचे. गुरुवार की सुबह से ही सीएम की एक झलक पाने के लिए महागंठबंधन नेताओं के अलावा आम लोगों की संख्या जिला अतिथि गृह के मुख्य द्वार पर बढ़ने लगी.
यहां सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद पुलिस बल श्री कुमार के बाहर आने के इंतजार में चौकसी बरतते रहे. सीएम कलेक्ट्रेट स्थित लोक शिकायत निवारण केंद्र पहुंचे. यहां उन्होंने केंद्र में मौजूद अधिकारियों द्वारा आमलोगों की सुनी जा रही समस्या को नजदीक से देखा. इसके बाद सीएम रुईधासा मैदान पहुंचे. वहां आयोजित चेतना सभा को संबोधित किया. इसके बाद शाम में अधिकारियों के साथ बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिये.
चेतना सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व सभा में जुटी जीविका दीदियों की भीड़.
कहा, गलत बिल भेजनेवाली कंपनियों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




