चेतना सभा को सफल बनाने में जदूय विधायक ने झोंकी ताकत

Published at :07 Dec 2016 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
चेतना सभा को सफल बनाने में जदूय विधायक ने झोंकी ताकत

जदयू प्रखंड अध्यक्ष शकैब आलम की अध्यक्षता में बैठक विशनपुर : मुख्यमंत्री चेतना सभा कार्यक्रम के दौरान प्रस्तावित आठ दिसंबर को किशनगंज में विभिन्न कार्यक्रमों व चेतना सभा में आमजनों की अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर जदयू प्रखंड अध्यक्ष शकैब आलम की अध्यक्षता में कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में एक बैठक आहूत की […]

विज्ञापन

जदयू प्रखंड अध्यक्ष शकैब आलम की अध्यक्षता में बैठक

विशनपुर : मुख्यमंत्री चेतना सभा कार्यक्रम के दौरान प्रस्तावित आठ दिसंबर को किशनगंज में विभिन्न कार्यक्रमों व चेतना सभा में आमजनों की अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर जदयू प्रखंड अध्यक्ष शकैब आलम की अध्यक्षता में कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में एक बैठक आहूत की गयी़ बैठक को संबोधित करते जदयू विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने कहा कि चेतना सभा को यादगार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता दिन रात एक कर मेहनत करें.
गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को इस कार्यक्रम की जानकारी दें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 7 निश्चयों पर कार्य किये जाने से आमजनों को काफी फायदा पहुंच रहा है. विधायक श्री आलम ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम राज्य में प्रगति पर है
तथा प्रखंड के डेरामारी में एक पावर सब स्टेशन, बाढ़ की समस्या, नदी कटाव आदि समस्याओं पर भी जल्द ही कार्य किया जायेगा़ साथ ही मुख्यमंत्री के आगमन पर विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए रूईधासा मैदान में चेतना सभा में भागीदारी करने का आग्रह किया़ जिसमें मुख्य रूप से विधायक मुजाहिद आलम, बीडीओ मृत्युंजय कुमार, सीओ ओम प्रकाश भगत, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष जफर असलम, सरपंच अध्यक्ष नवीर कमाल, जिप सदस्य प्रतिनिधि शहजाद कौसर सहित प्रखंड के सभी मुखिया, सरपंच, पंसस एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया़ मौके पर 24 पंचायत के मुखिया, सरपंच, पंचायत
समिति सदस्य, पैक्स अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन