तेज हुई सीएम के आने की तैयारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

निश्चययात्रा . मुख्यमंत्री सात दिसंबर की देर शाम पहुचेंगे किशनगंज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले में निश्चय यात्रा के दौरान पहुचेंगे. इसको लेकर जिले में पूरा प्रशासनिक महकमा तैयारी में जुटा हुआ है. भवनों का रंग-रोगन किया जा रहा है. अधिकारी व कर्मचारी देर शाम तक कार्यालय में जमे रहते हैं. किशनगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार […]
विज्ञापन
निश्चययात्रा . मुख्यमंत्री सात दिसंबर की देर शाम पहुचेंगे किशनगंज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले में निश्चय यात्रा के दौरान पहुचेंगे. इसको लेकर जिले में पूरा प्रशासनिक महकमा तैयारी में जुटा हुआ है. भवनों का रंग-रोगन किया जा रहा है. अधिकारी व कर्मचारी देर शाम तक कार्यालय में जमे रहते हैं.
किशनगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निश्चय यात्रा को सफल बनाने में जिला प्रशासन ने सारी ताकत झोंक दी है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. समाहरणालय परिसर स्थित जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, सूचना जन संपर्क कार्यालय सांख्यिकी, डीआरडीए, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला अतिथि गृह भवन को रंग रोगन कर दुल्हन की तरह सजाने-संवारने का कार्य अंतिम चरण में है. जिला शिकायत निवारण कार्यालय को समाहरणालय परिसर में शिफ्ट किया गया है और उसे आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया जा रहा है और अधिनियम से संबंधित बड़ा-बड़ा होर्डिंग भी लगाया गया है.
अनुमंडल कार्यालय पथ को भी चकाचक किया जा रहा है. समाहरणालय पथ के दोनों किनारे लैंड फिलिंग की जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिन कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे, जहां पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तथा जिस-जिस पथ होकर गुजरेंगे एवं जहां विश्राम करेंगे उन सभी जगहों व भवनों को दुल्हन की तरह सजाने-संवारने का कार्य अंतिम चरण में है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निश्चय यात्रा के दौरान 7 दिसंबर की देर शाम को किशनगंज पहुंचेंगे और 8 को आइआइटी कॉलेज ठाकुरगंज उद्घाटन करेंगे. इसके बाद पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत का जायजा लेंगे जहां सात निश्चय से संबंधित योजनाओं का निरीक्षण करेंगे. यहां से वे जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो जायेंगे और रूईधासा मैदान में चेतना सभा को संबोधित करेंगे. इसलिए रूईधासा मैदान में भव्य मंच तैयार करने का कार्य जोरों पर चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




