पंचायत सरकार भवन का डीएम ने किया िनरीक्षण

Published at :06 Dec 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत सरकार भवन का डीएम ने किया िनरीक्षण

बैठक में मौजूद विधायक मास्टर मुजाहिद आलम, जिलाध्यक्ष फिरोज अंजूम व अन्य. पंचायत सरकार भवन का रंग रोगन जारी ठाकुरगंज : गुरुवार को चुरली आ रहे सूबे के मुखिया बेसरबाटी पंचायत के चुरली मेला मैदान में बने पंचायत सरकार भवन का लोकार्पण भी करेंगे. सोमवार को जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित और जिला पुलिस कप्तान राजीव […]

विज्ञापन

बैठक में मौजूद विधायक मास्टर मुजाहिद आलम, जिलाध्यक्ष फिरोज अंजूम व अन्य.

पंचायत सरकार भवन का रंग रोगन जारी
ठाकुरगंज : गुरुवार को चुरली आ रहे सूबे के मुखिया बेसरबाटी पंचायत के चुरली मेला मैदान में बने पंचायत सरकार भवन का लोकार्पण भी करेंगे. सोमवार को जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित और जिला पुलिस कप्तान राजीव मिश्रा ने इस भवन का निरीक्षण किया और कई दिशा निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया. भवन को रंग रोगन कर चकाचक करने का आदेश देते हुए मुख्य सड़क से भवन तक पहुंच पथ का निर्माण करने का आदेश दिया गया. बताते चलें 84 लाख की लागत से निर्मित यह भवन एक वर्ष पूर्व ही तैयार हो चुका है.
दुकानदारों ने लगायी डीएम से गुहार :
सीएम के दौरे को लेकर सक्रिय प्रशासन के आलाधिकारियों की नजर से भी अतिक्रमणकारी नहीं बच पाये. पंचायत सरकार भवन के नजदीक बनी कई दुकानों को हटाने के आदेश के बाद पीड़ित दुकानदारों ने सोमवार को जिला पदाधिकारी के समक्ष गुहार लगायी, जिसके बाद डीएम पंकज दीक्षित ने उक्त दुकानदारों को भवन के सौंदर्यीकरण के कारण दुकानों को अन्यत्र लगाने को कहा. उन्होंने अंचलाधिकारी मो इस्माइल को पीड़ित दुकानदारों को बिहार सरकार की जमीन पर बसाने का आदेश दिया. बताते चलें बादल चौक पर पुल से पंचायत भवन तक चहारदीवारी बनायी जानी है जिस कारण यहां दुकान करने वाले लगभग आधा दर्जन दुकानदारों को दूकान हटाने को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन