शहर में जाम ही जाम, लोग परेशान

Published at :06 Dec 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में जाम ही जाम, लोग परेशान

किशनगंज : जाम की समस्या से परेशान किशनगंज वासी़ शहर के कई मुख्य मार्गों, बाजार एवं रेलवे फाटकों हर जगह जाम लगा रहता है. शहर की सड़कों पर बढ़ते वाहनों के कारण जाम से लोग परेशान हैं. दिन-प्रतिदिन ई रिक्शा की संख्या बढ़ने से यह समस्या उत्पन्न हो गयी है. ई-रिक्शा, टेंपो चालक द्वारा न […]

विज्ञापन

किशनगंज : जाम की समस्या से परेशान किशनगंज वासी़ शहर के कई मुख्य मार्गों, बाजार एवं रेलवे फाटकों हर जगह जाम लगा रहता है. शहर की सड़कों पर बढ़ते वाहनों के कारण जाम से लोग परेशान हैं. दिन-प्रतिदिन ई रिक्शा की संख्या बढ़ने से यह समस्या उत्पन्न हो गयी है. ई-रिक्शा, टेंपो चालक द्वारा न तो लाइसेंस बनाया जा रहा है न ही ये किसी भी परिवहन नियम का पालन करते है़ं, जिसके कारण शहर के हर हिस्से में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है़

शहर के गुदरी बाजार, फल चौक, महावीर मार्ग जैसे मुख्य मार्ग जाम की समस्या से काफी ग्रसित है़ कैलटैक्स एवं धर्मगंज रेलवे फाटकों का भी बुरा हाल है़ रेलवे फाटकों पर तो ऐसा भी देखा गया है कि गाड़ी आने की खबर के बाद जब गेट मैन द्वारा फाटक बंद करने का साइन दिये जाने के बाद भी गेट के बीच गाड़ी फंस जाती है और गेट मैन को निकल कर लोगों पर चिल्लाना पड़ता है़

चालकों को परिवहन नियमों की जानकारी नहीं होने तथा ट्रैफिक पुलिस की जगह-जगह कमी के कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है़ पुलिस प्रशासन शहर की ट्रैफिक को काबू करने में पूरी तरह विफल दिख रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन