नप किशनगंज में सामंजन के नाम पर स्थानांतरण का खेल, शिक्षक परेशान

किशनगंज : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिये जाने के उद्देश्य से शिक्षा सचिव के निर्देश की अवहेलना कर मनमाने तरीके से नगर परिषद किशनगंज के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों का सामंजन किये जाने का मामला प्रकाश में है. सरकारी निर्देशानुसार 40 छात्र पर एक शिक्षक होने का अनुपात निर्धारित है. इसी के आधार पर विद्यालयों में शिक्षकों […]
किशनगंज : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिये जाने के उद्देश्य से शिक्षा सचिव के निर्देश की अवहेलना कर मनमाने तरीके से नगर परिषद किशनगंज के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों का सामंजन किये जाने का मामला प्रकाश में है. सरकारी निर्देशानुसार 40 छात्र पर एक शिक्षक होने का अनुपात निर्धारित है. इसी के आधार पर विद्यालयों में शिक्षकों का सामंजन किया जाना है.
लेकिन नगर परिषद किशनगंज नियोजन इकाई की ओर से इस समंजन कार्य को स्थानांतरण का रूप देकर मन मुताबिक व चहेते शिक्षकों को सुविधाजनक विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की कंडिका 25(1) के तहत नियोजित शिक्षकों का सामंजन सचिव बिहार सरकार शिक्षा विभाग पटना के पत्रांक 1123 दिनांक 7.10.16 के आलोक में शिक्षक छात्र अनुपात में किया जाना था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




