शतरंज से विकसित होती है बौद्धिक क्षमता

Published at :05 Dec 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
शतरंज से विकसित होती है बौद्धिक क्षमता

प्रतियोगिता. इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किशनगंज : महावीर मार्ग स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान निवासन के सौजन्य से रविवार को स्थानीय इंडोर स्टेडियम में सिर्फ महिलाओं के लिए एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़. कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उक्त प्रतिष्ठान के स्वामी अजय गुप्ता ने कहा कि महिलाओं […]

विज्ञापन

प्रतियोगिता. इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन

किशनगंज : महावीर मार्ग स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान निवासन के सौजन्य से रविवार को स्थानीय इंडोर स्टेडियम में सिर्फ महिलाओं के लिए एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़. कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उक्त प्रतिष्ठान के स्वामी अजय गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के लिए शतरंज का खेल एक बहुत ही सुरक्षित खेल है़ साथ ही यहां उन्हें अपने बुद्धिमता को भी प्रदर्शित करने का मौका मिलता है़
अत: सभी महिलाओं को अपने मनोरंजन के लिए इस अंतरराष्ट्रीय खेल को अवश्य अपनाना चाहिए़ रायगंज से पधारे शिक्षक जय दास ने कहा कि वहां के खिलाड़ियों को इस प्रकार की सुविधाएं नसीब नहीं है़ इसलिए वे अपनी बच्ची को यहां खेलने हेतु सम्मिलित करवाने से नहीं चूकते. कार्यक्रम के संयोजक कमल कर्मकार ने कहा कि इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से किशनगंज पब्लिक स्कूल एवं लाइन उर्दू मध्य विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों के कुल 60 छात्राएं सम्मिलित हुईं उपस्थित खिलाड़ियों को संघ के उपाध्यक्ष दीप कुमार एवं महासचिव शंकर नारायण दत्ता ने भी संबोधित किया तथा सबका हौसला बढ़ाया़
इस प्रतियेागिता में सेंट जेवियर्स इंगलिश मीडियम स्कूल की छात्रा तथा विगत वर्ष की जिला चैंपियन खिलाड़ी श्रेया दास चैंपियन बनी़, जबकि इसी विद्यालय की छात्रा गुनगुन दास को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ़ पूर्व जिला चैंपियन महिला संपा सरकार को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा़ मुख्य निर्णायक निरोज खान ने अंतिम परिणाम की घोषणा की़
इसमें प्राप्तांक के आधार पर वरीयता क्रम में शीर्ष 10 खिलाड़ियों में श्रेया दास, गुनगुन दास, संपा सरकार, हर्षा जैन, रीया सिंह, पूजा रानी दास, प्राची सिंह, रीया राज, नियमित तिवारी, जुली निशा शामिल है़ इनमें से शीर्ष के 5 खिलाड़ी मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किये गये़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन