आमजन को हो रही परेशानी पर नोटबंदी से सब संतुष्ट

दिघलबैंक : पांच सौ व एक हजार के नोट पर लगी पाबंदी से घर चलाने वाली गृहीणियों की परेशानियां अचानक से बढ़ गयी है. धीरे-धीरे घरों में रोजमर्रा की सामग्री के अभाव व बैंक तथा एटीएम में घंटों कतार में रहना परेशानी का सबब बन रहा है. हालांकि ये परेशानियां उनके साथ कम हैं जहां […]
दिघलबैंक : पांच सौ व एक हजार के नोट पर लगी पाबंदी से घर चलाने वाली गृहीणियों की परेशानियां अचानक से बढ़ गयी है. धीरे-धीरे घरों में रोजमर्रा की सामग्री के अभाव व बैंक तथा एटीएम में घंटों कतार में रहना परेशानी का सबब बन रहा है. हालांकि ये परेशानियां उनके साथ कम हैं जहां पुरुष साथ हैं. उनके घरेलू सामान घर के पुरुष व बच्चे ले आते हैं. गृहीणियां जिनके परिजन परदेश में रहते हैं या रोजाना की मजदूरी व व्यवसाय पर आश्रित हैं, उनकी स्थिति खराब हो रही है.
रोजगार पर आश्रितों की आमदनी नोटबंदी से चरमरा गयी है. वहीं परदेस में काम करने वालों को पैसा घर भेजना तथा गृहणियों को एटीएम अथवा एकाउंट से पैसा निकालना एक बड़ी चुनौती बन गयी है. गुरुवार को दिघलबैंक हाट में खरीदारी करने आयी गृहीणियों से प्रभात खबर ने नोटबंदी से उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जब पूछा तो बड़ी ही बेबाकी से इन गृहीणियों ने अपनी बातें रखी नुसरत खातून ने कहा कि नोटबंदी का उन पर कोई खासा प्रभाव नहीं पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




