ठगी के शिकार अभ्यर्थियों ने डीएम से लगायी गुहार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Nov 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम से गुहार लगाने समाहरणालय पहुंचे अभ्यर्थी. किशनगंज : ठगी के शिकार बने दर्जनों पीड़ित अभ्यर्थियों ने डीएम से मिल कर ज्ञापन सौंपा एवं कार्रवाई की मांग की. डीएम से मिलने पहुंचे मो जहीर, तैयबा अंजुम, ओम प्रकाश, आदिल आलम, रूकैया बेगम, रूबी बेगम सहित कई युवाओं ने बतलाया कि लाइन पाड़ा चौक निवासी गौतम […]
विज्ञापन
डीएम से गुहार लगाने समाहरणालय पहुंचे अभ्यर्थी.
किशनगंज : ठगी के शिकार बने दर्जनों पीड़ित अभ्यर्थियों ने डीएम से मिल कर ज्ञापन सौंपा एवं कार्रवाई की मांग की. डीएम से मिलने पहुंचे मो जहीर, तैयबा अंजुम, ओम प्रकाश, आदिल आलम, रूकैया बेगम, रूबी बेगम सहित कई युवाओं ने बतलाया कि लाइन पाड़ा चौक निवासी गौतम राय पिता आलोक राय, शमीम अख्तर पिता रूस्तम अली (उद्गरा), अरमान पिता तसौबर हुसैन, पंकज ने भारत सेवा संस्थान के नाम पर पहले तो हम लोगों से 8 हजार रुपया, 2000 रुपया लेकर बहाल किया एवं कहा कि जिला में 32 सौ युवक युवती को फिल्ड सर्विलांस ऑफिसर बनाना है एवं 114 युवक व युवती को समन्वयक बनाना है.
उन लोगों ने कहा कि इस काम के लिए प्रति कर्मी 1420 रुपया प्रति माह दिया जायेगा. भारत सेवा संस्थान का संचालक ने एक कार्यालय भी खोल रखा था. उन लोगों ने कहा कि बहाल किये गये युवक युवती को दायित्व दिया गया था कि प्रति कर्मी 7 निरीक्षर महिलाओं को साक्षर करने का. सब्जबाग दिखा कर जिले के हजारों बेरोजगार युवक व युवतियों से संस्थान द्वारा हजारों रुपया वसूल किया और सात महीने से किसी को भी मानदेय का भुगतान तक नहीं किया. मामले को लेकर बुधवार को गौतम राय के पिता ने बुलाया था और जब हम सभी कर्मी उनके घर मिलने गये तो उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया. उन लोगों ने डीएम से मांग किया कि हजारों बेरोगारों का राशि हड़प कर फरार रहने वाले पांचों आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये ताकि भविष्य में पुन: कोई ऐसी हरकत दोबारा न करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




