अकीदतमंदों ने निकाला ताजिया जुलूस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Nov 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

त्योहार . 71 अनुयािययों की शहादत के चालीस दिन बाद मनाया गया चेहल्लुम चेहल्लुम के मौके पर प्रखंडों में ताजिया जुलूस निकाला गया. जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गए थे़ किशनगंज : मैदाने कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन व उनके 71 अनुयायियों की शहादत के चालीस दिन बाद चेहल्लुम सोमवार को […]
विज्ञापन
त्योहार . 71 अनुयािययों की शहादत के चालीस दिन बाद मनाया गया चेहल्लुम
चेहल्लुम के मौके पर प्रखंडों में ताजिया जुलूस निकाला गया. जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गए थे़
किशनगंज : मैदाने कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन व उनके 71 अनुयायियों की शहादत के चालीस दिन बाद चेहल्लुम सोमवार को मनाया गया. जिले के सभी प्रखंडों में कई कार्यक्रम आयोजित की गयी. नौहाख्वानी व मातम जुलूस के साथ नगर में ताजिए का जुलूस निकाला गया. गाड़ीवान मुहल्ला व रूईधासा खानका से ताजिया जुलूस निकाला गया. जुलूस नगर का भ्रमण करते हुए करबला तक पहुंचा. इस दौरान डे मार्केट, फल चौक, चूड़ीपट्टी सड़क पर युवाओं द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया.
इस दौरान अकीदमंद नंगे बदन जंजीरी मातम किया. साथ ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के कई खानकाहों व अजाखानों में मजलिस, जिक्रे शहादत का आयोजन किया गया. चेहल्लुम के मद्देनजर जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किया गया है.इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष सह सर्किल इंस्पेक्टर पुष्कर कुमार विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा का जायजा लेते दिखे.
कुर्लीकोर्ट प्रतिनिधि के अनुसार चेहल्लुम प्रखंड क्षेत्र में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया. पूरे शहर में ताजिया को घुमाते हुए लोगों ने लाठी और तलवार बाजी का हैरत अंगेज कारनाम दिखाये. लगभग तीन बजे ताजिया को ईदगाह ले जाया गया. पूरे दिन प्रशासन मुस्तैद नजर आया. खुद थाना प्रभारी पूरे दल बल के साथ ताजिया जुलूस के साथ चल रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




