पुरुष नसबंदी पखवारा आज से

Published at :21 Nov 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
पुरुष नसबंदी पखवारा आज से

बहादुरगंज : राज्य स्वास्थ्य समिति की पहल पर आज सोमवार 21 नवंबर से चार दिसंबर के बीच स्थानीय सरकारी अस्पताल में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा. प्रशासनिक निर्देश के आलोक में पखवाड़े के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है़ पीएचसी बहादुरगंज के स्वास्थ्य प्रबंधक किशोर कुमार केशरी ने इस […]

विज्ञापन

बहादुरगंज : राज्य स्वास्थ्य समिति की पहल पर आज सोमवार 21 नवंबर से चार दिसंबर के बीच स्थानीय सरकारी अस्पताल में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा. प्रशासनिक निर्देश के आलोक में पखवाड़े के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है़ पीएचसी बहादुरगंज के स्वास्थ्य प्रबंधक किशोर कुमार केशरी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि

यह पुरुष नसबंदी बिना किसी चीर फाड़ व टाका के ही महज 15 मिनट में प्रशिक्षित डॉक्टर द्वारा अंजाम दिया जायेगा एवं ऑपरेशन के आधे घंटे बाद ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी. इतना ही नहीं परिवार नियोजन में साझेदारी, अब होगी पुरुषों की भागीदारी के नारे के बीच लाभार्थियों को नसबंदी हेतु दो हजार की क्षतिपूर्ति राशि भी प्रदान की जा सकेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन