सेविकाओं को दिया गया स्मार्टफोन

बहादुरगंज : आंगनबाड़ी केंद्र व इससे संबद्ध सेविका को ऑनलाइन करने के साथ ही आईसीडीएस की पहल पर सोमवार को 252 केंद्र की सेविकाओं को स्मार्टफोन मुहैया करवाया गया़ आईसीडीएस की सीडीपीओ राधा सिन्हा ने बतायी कि स्मार्टफोन की उपलब्धता के बीच न केवल आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से लैस होगी़ […]
बहादुरगंज : आंगनबाड़ी केंद्र व इससे संबद्ध सेविका को ऑनलाइन करने के साथ ही आईसीडीएस की पहल पर सोमवार को 252 केंद्र की सेविकाओं को स्मार्टफोन मुहैया करवाया गया़ आईसीडीएस की सीडीपीओ राधा सिन्हा ने बतायी कि स्मार्टफोन की उपलब्धता के बीच न केवल आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से लैस होगी़
बल्कि संसाधन के जरिये ये महिला कार्यकर्ता अपने केंद्र से संबद्घ सारे कार्यक्रम व रिपोर्ट की जानकारी ऑनलाइन नेट सुविधा से विभाग को अवगत करवा सकेगी़ इससे पहले उन्होंने मौके पर मौजूद महिलाओं को स्मार्टफोन उपयोग से संबंधित विभिन्न तकनीकी टिप्स भी बतायी़ जहां आईसीडीएस की महिला सुपर वाइजर राहत जहां एवं कार्यालय कर्मी दीपक कुमार सिन्हा व वरूण कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




