बहू ने ससुरालवालों के जुल्म के खिलाफ दिया धरना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2016 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

दिघलबैंक : सोमवार की सुबह नौ बजे तुलसिया पंचायत के दक्षिण बस्ती गांव स्थित अपने ससुराल पहुंच पुत्रवधू धरने पर बैठ गयी. जिससे पूरे गांव में हलचल मच गया. बाद में पुलिस मौके पर पहुंच महिला से पूछताछ की तथा आवेदन देकर अपनी समस्या रखने की बात कही. पीड़िता ने अपने पति एवं ससुराल वालों […]
विज्ञापन
दिघलबैंक : सोमवार की सुबह नौ बजे तुलसिया पंचायत के दक्षिण बस्ती गांव स्थित अपने ससुराल पहुंच पुत्रवधू धरने पर बैठ गयी. जिससे पूरे गांव में हलचल मच गया. बाद में पुलिस मौके पर पहुंच महिला से पूछताछ की तथा आवेदन देकर अपनी समस्या रखने की बात कही.
पीड़िता ने अपने पति एवं ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने करने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार तुलसिया दक्षिण बस्ती निवासी जादू लाल साह के छोटे बेटे सत्य नारायण भारती के खिलाफ उसकी पत्नी अपने पांच साल के बच्ची साथ ससुराल के सामने धरने पर बैठ गयी. पीड़िता ने बताया कि उसे मायके भेज कर उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और उसे अपनाने से इनकार कर रहे है़ं
लोगों ने कुछ देर के लिए तुलसिया-लोहागाड़ा सड़क को जाम कर दिया़ मौके पर भारी भीड़ एकट्ठा हो गयी. मामले की जानकारी मिलते ही दिघलबैंक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत किया़ सड़क जाम को हटवाया एवं पीड़िता को भी आवेदन देकर मामले की जानकारी देने की बात कही़ महिला ने धरना समाप्त किया़ समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. इस संबंध में सत्यपाल भारती ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2011 में मोतीहारी जिला के मेशी गांव निवासी राज कुमार प्रसाद की पुत्री पिंकी साह से हुआ था़ शादी के बाद पता चला कि वह दिमाग से कमजोर है़ हालांकि उसका इलाज भी कई बड़े संबंधित डॉक्टरों से किया गया़
मगर मेरी पत्नी घर में ही पंखे से लटकना चाही़ इस बात की सूचना लड़की के माता-पिता को दिया. वे लोग आये और अपनी बेटी को साथ ले गये़ उसके बाद वह हम पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर दिया़ जिसके आलोक में पटना हाईकोर्ट ने उसे देख भाल के लिए चार हजार रुपये मासिक देने का फैसला किया है. हालांकि अभी तक तलाक नहीं हुआ है़ वह भी प्रक्रिया में है़ रह गयी आज की बात तो उस महिला के साथ मारपीट जैसे कोई बात नहीं हुई है. मेरे घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है़ उसे देखने से पता चल जायेगा कि किसने मारपीट की है़ हालांकि वही कुछ असामाजिक तत्व षडयंत्र रचकर हमारे घर पहुंच और मुझे बदनाम और बर्बाद करने की कोशिश में लगे हुए है. ज्ञातव्य है कि यह वहीं जादू लाल साह है जिनके घर पर बीते साल दो बार भीषण डकैती का प्रयास भी हुआ था. सोमवार को हुए मामले के बाद अब पुलिसिया जांच में ही स्पष्ट होगा की कौन सही है और कौन गलत.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




