युवती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Aug 2016 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

ट्रेन से कट कर युवक की मौत मामले में आया नया मोड़ किशनगंज : ट्रेन से कट कर युवक की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है़ मृतक की पहचान गुलबस्ती खानकाह मस्जिद निवासी मो उमर के पुत्र मो आलम के रूप में की गयी है़ अपने पुत्र की मौत को लेकर […]
विज्ञापन
ट्रेन से कट कर युवक की मौत मामले में आया नया मोड़
किशनगंज : ट्रेन से कट कर युवक की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है़ मृतक की पहचान गुलबस्ती खानकाह मस्जिद निवासी मो उमर के पुत्र मो आलम के रूप में की गयी है़ अपने पुत्र की मौत को लेकर मो उमर ने फरिंगोला निवासी अख्तरी बेगम नामक एक युवती पर आत्म हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है़ मामले को लेकर मृतक के पिता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अख्तरी बेगम पर आत्म हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मेरे बेटे से जबरन शादी करना चाहती थी़ घटना से एक दिन पहले शुक्रवार की रात को वह जबरन मेरे घर में घुस गयी़ हम लोगों ने समझा बुझा कर उसे उसके घर पहुंचा दिया था़ अख्तरी को लेकर मो आलम बहुत परेशान रहता था और उसके दबाव में उसने ट्रेन से कट कर आत्म हत्या कर ली़
कहते है एसडीपीओ
एसडीपीओ कामिनी वाला ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर किशनगंज पुलिस ने थाना कांड संख्या 366/16 के तहत धारा 306 के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवती अख्तरी को हिरासत में लिया गया है़ मामले की जांच की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




