आज लिया जायेगा टॉपर का टेस्ट

Published at :11 Jun 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
आज लिया जायेगा टॉपर का टेस्ट

किशनगंज : कार्यपालक सहायक नियुक्ति घोटाला में आज मेधा सूची के टॉपर मारकंडे कुमार का कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट लिया जायेगा़ मारकंडे कुमार को अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग में स्पीड 44.8 अंक जिसमें 91.1 प्रतिशत और हिंदी टाइपिंग में 29 अंक जिसमें 86 फीसदी सही टाइपिंग करने का अंक दिया गया है़ अब यह देखना दिलचस्प होगा […]

विज्ञापन
किशनगंज : कार्यपालक सहायक नियुक्ति घोटाला में आज मेधा सूची के टॉपर मारकंडे कुमार का कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट लिया जायेगा़ मारकंडे कुमार को अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग में स्पीड 44.8 अंक जिसमें 91.1 प्रतिशत और हिंदी टाइपिंग में 29 अंक जिसमें 86 फीसदी सही टाइपिंग करने का अंक दिया गया है़ अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मेधा सूची में प्राप्तांक के अनुरूप पुन: कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में मारकंडे सफल हो पाता कि नही़
2015 में पुन: ऑनलाइन आवेदन क्यो़ं
कार्यपालक सहायक रिक्त पद पर आवेदन के लिए वर्ष 2013 में अभ्यर्थियों से आवेदन लिये गये थे़ वर्ष 2013 में 1122 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था़ इसके बाद पुन: 2015 में कार्यपालक सहायक रिक्ति पद के लिए ऑनलाइन आवेदन लिये गये़ अब सवाल यह उठता है कि जब 2013 में आवेदन किये अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हुई थी तब 2015 में पुन: आवेदन लेने की क्या आवश्यकता पड़ गयी़ इसमें सबसे रोचक पहलू यह भी है कि मेधा सूची में जिन 100 अभ्यर्थियों के नाम है उसमें 2013 में आवेदन किये अभ्यर्थियों की संख्या 33 है़ जबकि 66 सफल अभ्यर्थियों ने 2015 में आवेदन किया था.
क्या है पूरा मामला
किशनगंज : कार्यपालक सहायक पद के लिए जिला प्रशासन ने वर्ष 2013 में नियुक्ति हेतु आवेदन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया था. इसके उपरांत वर्ष 2015 में भी इसी पद के लिए ऑन लाइन आवेदन आमंत्रित किये गये. लिखित परीक्षा में 400 सफल अभ्यर्थियों को उनके प्राप्तांक के अनुसार चुना गया. इसके बाद टाईपिंग हिन्दी और अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट स्थानीय बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 13 फरवरी की लिया गया था. लिखत परीक्षा का रिजल्ट सात के अंदर प्रकाशित कर दिया गया था जबकि टाइपिंग टेस्ट का रिजल्ट लगभग चार माह के बाद दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन