फरजीवाड़ा में शामिल बख्शे नहीं जायेंगे

Published at :09 Jun 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
फरजीवाड़ा में शामिल बख्शे नहीं जायेंगे

किशनगंज : कार्यपालक सहायक नियुक्ति प्रक्रिया में जिस प्रकार फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है़ इसमें रुपये के लेन देन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है़ यह बातें जदयू विधायक मुजाहिद आलम ने कही़ विधायक श्री आलम ने कहा कि चार सौ अभ्यर्थियों में जो टॉप किया हो यदि उसका सामान्य ज्ञान भी […]

विज्ञापन

किशनगंज : कार्यपालक सहायक नियुक्ति प्रक्रिया में जिस प्रकार फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है़ इसमें रुपये के लेन देन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है़ यह बातें जदयू विधायक मुजाहिद आलम ने कही़ विधायक श्री आलम ने कहा कि चार सौ अभ्यर्थियों में जो टॉप किया हो यदि उसका सामान्य ज्ञान भी ठीक न हो और जिस पद के लिए नियुक्ति होना है उसका ही उसे ज्ञान नहीं हो तो नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी अवश्य की गयी है.

कहा कि यह बेहद गंभीर मसला है़ उन्होंने कहा कि सरकार की छवि को धूमिल करने वाले पदाधिकारी व कर्मी किसी हाल में बख्शे नहीं जाने चाहिए. इस मामले को लेकर वे मुख्यमंत्री के पास जायेंगे़ नियुक्ति फर्जीवाड़ा में शामिल अधिकारी व कर्मी पर कार्रवाई एवं इस नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर पुन: नये सिरे से नियुक्ति नहीं ली गयी तो मामले को विधानसभा में उठायेंगे़ विधायक ने कहा कि प्रतिभावान अभ्यर्थियों के साथ अन्याय वे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन