मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान की हुई शुरुआत

Published at :08 Jun 2016 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान की हुई शुरुआत

किशनगंज) : मंगलवार को ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पंचायत के डांगीबाड़ी आदिवासी टोला से तीसरे चरण का मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान का शुरूआत किया गया़ बाल विकास परियोजना एवं राज्य स्वास्थ्य सिमति स्वास्थ्य विभाग के तरफ से शुरू की गयी इस मिान इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान में जीरो से दो साल तक के सभी बच्चों को […]

विज्ञापन

किशनगंज) : मंगलवार को ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पंचायत के डांगीबाड़ी आदिवासी टोला से तीसरे चरण का मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान का शुरूआत किया गया़ बाल विकास परियोजना एवं राज्य स्वास्थ्य सिमति स्वास्थ्य विभाग के तरफ से शुरू की गयी इस मिान इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान में जीरो से दो साल तक के सभी बच्चों को पूर्ण टीकाकरण को अंजाम देना है जो नियमित टीकाकरण से छूटे या वंचित रह गये थे़

नियमित टीकाकरण की सभी दवाएं छूटे बच्चों को इस अभियान में दिया जाना है़ नियमित टीकाकरण की दवाओं में पेंटा, डीपीटी, टीटी खसरा, बीसीजी, पल्स पोलियो, विटामिन ए आदि सभी दवाएं इस मिशन इंद्रधनुष की शिविर में उपलब्ध थी़ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शशिकला ने आईबीपी की खुराक नवजात को पिला कर इस मिशन की शुरूआत की़ इस मिशन को सफल बनाने में राहुल वात्यायन केयर इंडिया, महिला पर्यवेक्षक प्रीति कुमारी सिंह, स्थानीय सेविका सहायिका के साथ डांगीबाड़ी वार्ड नंबर15 के पूर्व वार्ड मेंबर भरत बेसरा ने सक्रिय सहायता दिया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन