रमजान में 24 घंटे मिले बिजली : मुजािहद आलम

Published at :07 Jun 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
रमजान में 24 घंटे मिले बिजली : मुजािहद आलम

जदयू विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने अघोषित बिजली कटौती रोके जाने के संबंध में जिला पदाधिकारी को एक पत्र भेजा है. किशनगंज : उमस भरी गरमी वर रमजान को देखते जदयू विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने अघोषित बिजली कटौती रोके जाने के संबंध में जिला पदाधिकारी को एक पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया […]

विज्ञापन

जदयू विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने अघोषित बिजली कटौती रोके जाने के संबंध में जिला पदाधिकारी को एक पत्र भेजा है.

किशनगंज : उमस भरी गरमी वर रमजान को देखते जदयू विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने अघोषित बिजली कटौती रोके जाने के संबंध में जिला पदाधिकारी को एक पत्र भेजा है.
पत्र में कहा गया है कि रमजान माह छह जून से छह जुलाई तक चलेगा. रमजान महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग इफ्तार, तरावीह, सेहरी व इबादत में गुजारते हैं. क्योंकि किशनगंज मुस्लिम बाहुल जिला है इसलिए पवित्र रमजान में 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाये. रोजेदार शाम छह बजे से रात 11 बजे तक इफ्तार व नमाज अदा करते हैं. इसके बाद सुबह तीन बजे से पांच बजे तक सेहरी करते हैं. इसको देखते हुए शहर के अलावे सभी प्रखंडों में 24 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चत करें.
विद्युत अभियंताओं के साथ की बैठक
किशनगंज ़ किशनगंज जिले में रमजान के पवित्र महीने को देखते हुए 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने कार्यपालक अभिंयता विधुत आपूर्ति प्रमण्डल किशनगंज सीताराम पासवान एवं सहायक अभिंयता विधुत आपूर्ती किशनगंज प्रेम राज के साथ एक आवश्यक बैठक की.
बैठक में बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने रमजान के महीने में 24 घंटे बिजली आपूर्ती सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया ।बैठक में कारी मशकूर अहमद ,पैक्स चैयरमैन अबसार आलम, प्रवेज आलम, बाबर आलम, नुर बाबू , जाहिदूर रहमान, जवादूल हक आदि उपष्थित थे ।इस संबंध ेमें जिला पदाधिकारी किशनगंज को भी पत्र द्वारा उक्त मामले से अवगत कराया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन