जिला मुख्य आयुक्त बने मो जुनैद, अबु रेहान सचिव

Published at :07 Jun 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
जिला मुख्य आयुक्त बने मो जुनैद, अबु रेहान सचिव

किशनगंज : सोमवार को जिला काउंसिल एवं जिला कार्यकारिणी के पुर्नगठन के लिए मातृ मंदिर इंटर उच्च विद्यालय किशनगंज के सभागार में काउंसिल के कार्यकारिणी की बैठक डीईओ की अध्यक्षता में संपन्न हुई़ जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में राज्य सचिव स्वयं आये थे़ प्रत्येक विद्यालय के स्काटर मास्टर एवं गाइड कैप्टन एवं कार्यकारिणी एवं काउंसिल […]

विज्ञापन

किशनगंज : सोमवार को जिला काउंसिल एवं जिला कार्यकारिणी के पुर्नगठन के लिए मातृ मंदिर इंटर उच्च विद्यालय किशनगंज के सभागार में काउंसिल के कार्यकारिणी की बैठक डीईओ की अध्यक्षता में संपन्न हुई़ जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में राज्य सचिव स्वयं आये थे़ प्रत्येक विद्यालय के स्काटर मास्टर एवं गाइड कैप्टन एवं कार्यकारिणी एवं काउंसिल के सदस्य उपस्थित थे़ सर्वप्रथम काउंसिल की बैठक स्काउट एंड गाइड के प्रार्थना से

प्रारंभ की गयी़ प्रस्ताव संख्या दो बैठक में जिला सचिव की प्रतिवेदन पढ़ कर सुनाया गया तथा सर्वसम्मति से इसकी सम्पुष्टि की गयी़ सर्वसम्मति से विचार कर पद के अनुसार उनके नाम के सामने अंकित कर सर्वसम्मति से चुना गया़ जिसमें सभापति डीइओ, उपसभापति शमीम अख्तर, जिलामुख्य आयुक्त मो जुनैद आलम, जिला कोषाध्यक्ष दिलशाद गनी, जिला सचिव मो अबु रहमान,जिला आयुक्त मिथलेश मोहन झा, जिला मुख्य आयुक्त गाइड तलअत आरा बेगम, जिला स्काउटर, गाइडर आशा कुमारी, सुनील कुमार सिंह, मो असलम, स्वाती आदि को चुना गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन