घर मरम्मत के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

Published at :05 Jun 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
घर मरम्मत के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

घर के टीन वाले छप्पर की कर रहा था मरम्मत काम करने के दौरान ही बिजली के तार के संपर्क में आ गया युवक छप्पर के ऊपर से ही गिरा नीचे नप चेयरमैन ने मृतक के परिजनों को दी सांत्वना बहादुरगंज : स्थानीय नप क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित गुंजरमारी टोला में शनिवार को […]

विज्ञापन

घर के टीन वाले छप्पर की कर रहा था मरम्मत

काम करने के दौरान ही बिजली के तार के संपर्क में आ गया युवक
छप्पर के ऊपर से ही गिरा नीचे
नप चेयरमैन ने मृतक के परिजनों को दी सांत्वना
बहादुरगंज : स्थानीय नप क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित गुंजरमारी टोला में शनिवार को करंट लगने से 28 वर्षीय युवक तहजीर आलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी़ युवक की डेड़ साल पूर्व में शादी हुई थी़, जिससे उन्हें एक पुत्र भी है़ बताया जाता है कि युवक घटना के वक्त बांस व टीन से निर्मित अपने घर की मरम्मत कर रहा था. इतने में अचानक ही बिजली का तार शरीर में स्पर्श करने से युवक बेहोश होकर गिर पड़ा़ परिजनों ने तुरंत ही उसे गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया़
उधर, सूचना पर नप चेयरमैन मुजतबा अनवर राही के नेतृत्व में पार्षद प्रतिनिधि संजय भारती, शहनवाज आलम वमुश्ताक आलम आदि ने घटनास्थल पर जाकर मृतक के परिवारजनों के प्रति सहानुभूति जतायी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन