पूरी पारदर्शिता के साथ हो मतगणना : गोपाल

Published at :18 May 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
पूरी पारदर्शिता के साथ हो मतगणना : गोपाल

ठाकुरगंज : पंचायत चुनाव की मतगणना में पारदर्शिता बरतने की मांग लोजपा नेता सह पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने जिलाधिकारी से की है़ प्रखंड में होने वाली मतगणना में गड़बड़ी के पुराने इतिहास को देखते हुए पंचायत चुनाव की मतगणना में सावधानी बरतने की मांग की है़ पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : पंचायत चुनाव की मतगणना में पारदर्शिता बरतने की मांग लोजपा नेता सह पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने जिलाधिकारी से की है़ प्रखंड में होने वाली मतगणना में गड़बड़ी के पुराने इतिहास को देखते हुए पंचायत चुनाव की मतगणना में सावधानी बरतने की मांग की है़ पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन की जिम्मेवारी है कि मतगणना निष्पक्ष हो और इसके लिए प्रशासन को कठोर कदम उठाने चाहिए़

प्रभावशाली लोगों द्वारा मतगणना को प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए टेबुल को सीसीटीवी के दायरे में लाने की मांग करते हुए जिला प्रशासन से कई बिंदुओं पर कदम उठाने की मांग की़ उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि यह सुनिश्चित हो कि मतगणना कार्य में लगे कर्मी मतगणना के दौरान अवैध मतपत्रों एवं वैध मतपत्रों की छटाई अच्छे से करे़ मतगणना के क्रम में गिनती के पश्चात कम मतपत्र पाये जाने पर शिकायत कर्ता

की शिकायत पर संज्ञान ले न कि उस पर बल प्रयोग करे़ मतगणना में दूसरे प्रखंड के कर्मियों की तैनाती हो़ इन मामलों को अभी से संज्ञान में लिया जाये तो मतगणना के बाद का विवाद नहीं रहेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन