मोटर साइकिल चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 May 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : स्थानीय डीसीएलआर कार्यालय परिसर से मोटर साइकिल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है़ मिली जानकारी के अनुसार मोटर साइकिल मालिक नाजीर आलम बाइक डीसीएसलआर परिसर में खड़ा कर कार्यालय काम हेतु गये हुए थे़ कार्यालय से बाहर आते ही मोटर साइकिल संख्या बीआर 37 बी 9786 नहीं देख इधर उधर खोजने […]
विज्ञापन
किशनगंज : स्थानीय डीसीएलआर कार्यालय परिसर से मोटर साइकिल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है़ मिली जानकारी के अनुसार मोटर साइकिल मालिक नाजीर आलम बाइक डीसीएसलआर परिसर में खड़ा कर कार्यालय काम हेतु गये हुए थे़ कार्यालय से बाहर आते ही मोटर साइकिल संख्या बीआर 37 बी 9786 नहीं देख इधर उधर खोजने लगे़ काफी खोजबीन के बाद भी मोटर साइकिल नहीं मिली़ इसकी सूचना नाजीर आलम ने स्थानीय पुलिस को दे दी है़
पुलिस ने जब्त किये 4 ओवर लोड वाहन
गलगलिया़ गलगलिया थाना अंतर्गत चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान के तहत चार ओवर लोड वाहन को जब्त किया गया़ गलगलिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम चार ओवर लोड वाहन को जब्त कर मामला दर्ज किया गया़ ज्ञात हो कि प्रशासन के द्वारा बार बार ओवर लोड वाहन की जब्ती की जा रही है़ बावजूद इसके ओवर लोड वाहनों का परिचालन हो रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




