भाजयुमो ने फूंका नीतीश का पुतला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 May 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

बहादुरगंज में पुनर्मतदान आज बहादुरगंज : निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत पलासमनी व दुर्गापुर पंचायत के छह पंचायतों के उन बूथों पर फिर से मतदान कराया जायेगा. पंच सदस्य पद के लिए जिन वार्ड क्षेत्र में आज पुन: मतदान होंगे उसमें पलासमनी पंचायत के वार्ड नंबर 2, 6, 9, 12 […]
विज्ञापन
बहादुरगंज में पुनर्मतदान आज
बहादुरगंज : निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत पलासमनी व दुर्गापुर पंचायत के छह पंचायतों के उन बूथों पर फिर से मतदान कराया जायेगा. पंच सदस्य पद के लिए जिन वार्ड क्षेत्र में आज पुन: मतदान होंगे उसमें पलासमनी पंचायत के वार्ड नंबर 2, 6, 9, 12 व 13 तथा दुर्गापुर बनगामा पंचायत के वार्ड नंबर 2 शामिल है़
निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शशि भूषण सुमन ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि पुर्न मतदान के लिए सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है़ ठोस विधि व्यवस्था के बीच निष्पक्ष व पारदर्शी मतदान को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मतदान कर्मियों व पुलिस पार्टी को बैलेट बॉक्स व अन्य संसाधनों के साथ संबंधित उन बूथों के लिए रवाना किया जा चुका है़
बताते चले कि बीते 10 मई को यहां आयोजित पांचवे चरण के चुनाव के दौरान बैलेट पेपर में उम्मीदवारों के नाम के सामने चुनाव चिन्ह में कुछ तकनीकी गड़बड़ी के चलते ही यहां के छह पंच सदस्य पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया था़
बांका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




