नकली पिस्तौल के साथ बैंक की छत पर मिले 8 नाबालिग, जांच शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Oct 2024 7:54 PM
शहर के गांधी चौक पर पंजाब नेशनल बैंक में हथियार के साथ कुछ युवकों की सूचना मिलने के बाद किशनगंज पुलिस ने दल बल के साथ बैंक को घेर लिया.
किशनगंज.शहर के गांधी चौक पर पंजाब नेशनल बैंक में हथियार के साथ कुछ युवकों की सूचना मिलने के बाद किशनगंज पुलिस ने दल बल के साथ बैंक को घेर लिया.पुलिस के दर्जन भर जवान ने बैंक बिल्डिंग में प्रवेश किया.बिल्डिंग की तलाशी ली गयी तो आठ नाबालिग युवकों को बैंक की छत पर पाया.उन युवकों के पास एक नकली पिस्तौल और कुछ लाइटर बरामद किए गए.सभी युवक नाबालिग है.पुलिस आठों नाबालिगों को अभिरक्षा में लेते हुए आगे के अनुसंधान में जुट गई है.इस बीच यह घटना शहर में आग की तरह फैल गयी.लोग बैंक बिल्डिंग के पास जमा होने लगे.सैकड़ों लोग बैंक परिसर के इर्द गिर्द जमा हो गए. लगभग एक घंटे पुलिस की कार्रवाई चली.इसके बाद पुलिस ने सभी आठों नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया.
बोले एसपी
मामले पर एसपी सागर कुमार ने बताया कि बैंक में हथियार के साथ कुछ युवकों के होने की सूचना मिली थी.प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस की कार्रवाई में आठ को अभिरक्षा में लिया गया है.उनके पास से एक नकली पिस्तौल बरामद हुई है.आगे की जांच चल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










