नो मेंस लैंड के आदिवासियों ने किया मतदान

Published at :15 May 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
नो मेंस लैंड के आदिवासियों ने किया मतदान

ठाकुरगंज : भारत नेपाल सीमा पर स्थित भातगांव पंचात के लगड़ाडुब्बा गांव के समीप नो मेंस लैंड पर रह रहे तीन दर्जन आदिवासियों को एसएसबी ने मतदान करने से रोक दिया़ विवाद इतना बढ़ा कि भातगांव पंचायत में चुनाव की जिम्मेवारी संभाल रहे डीपीआरओ सह डीटीओ मनीष कुमार को भी मामले में दखल देना पड़ा़ […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : भारत नेपाल सीमा पर स्थित भातगांव पंचात के लगड़ाडुब्बा गांव के समीप नो मेंस लैंड पर रह रहे तीन दर्जन आदिवासियों को एसएसबी ने मतदान करने से रोक दिया़ विवाद इतना बढ़ा कि भातगांव पंचायत में चुनाव की जिम्मेवारी संभाल रहे डीपीआरओ सह डीटीओ मनीष कुमार को भी मामले में दखल देना पड़ा़ आदिवासी परिवार पिछले कई दशकों से मतदान किये जाने का दावा करने का मतदान की जिद पर उमड़े थे़

तो एसएसबी इस मामले में इनके निवास स्थल तो मेंस लैंड का हवाला देकर मतदान करने न देने की बात कह रही थी़ अंत में इस मामले में डीटीओ मनीष कुमार ने ठाकुरगंज सीओ मो इस्माइल से मामले को देखने को कहा़ जिन्होंने सारे मामले को देखने के बाद चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने देने का अधिकार आदिवासियों को दिया़ जिसके बाद मतदाता सूची में नामांकित 39 आदिवासियों में 26 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन