सूबे में सत्ता संरक्षण में हो रही हत्याएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

सांसद तसलीमुद्दीन ने कह खगड़ा िस्थत अपने आवास पर सोमवार को अररिया सांसद मो तसलीमुद्दी ने संवाददाताओं को संबोधित किया. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जम कर प्रहार किया. कहा िक सीएम की कुरसी तो संभल नहीं रही वे देश का प्रधानमंत्री किया बनेंगे . किशनगंज : सूबे में वर्तमान सरकार में हवा भी नीतीश […]
विज्ञापन
सांसद तसलीमुद्दीन ने कह
खगड़ा िस्थत अपने आवास पर सोमवार को अररिया सांसद मो तसलीमुद्दी ने संवाददाताओं को संबोधित किया. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जम कर प्रहार किया. कहा िक सीएम की कुरसी तो संभल नहीं रही वे देश का प्रधानमंत्री किया बनेंगे
.
किशनगंज : सूबे में वर्तमान सरकार में हवा भी नीतीश कुमार के इशारे पर चलती है़ सूबे में सत्ता के संरक्षण में हत्याएं हो रही है़ इसके लिए सिर्फ नीतीश कुमार जिम्मेदार है़
यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह अररिया से राजद सांसद मो तसलीमुद्दीन ने कही़ सोमवार को किशनगंज पहुंचे मो तस्लीमुद्दीन ने खगड़ा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जम कर प्रहार किया़ गया में जदयू एमएलसी पुत्र के द्वारा एक युवक को गोली मार कर हत्या करने के प्रकरण में उन्होंने कहा कि अब तक हत्यारे की क्यों नहीं गिरफ्तारी की गयी है़
उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्तारूढ पार्टी के एमएलसी का पुत्र एक युवक की निर्मम हत्या कर देता है और मुख्यमंत्री खमोश बैठे है़ं
नीतीश कुमार को जदयू एवं गठबंधन पार्टी द्वारा पीएम के लिए प्रोजेक्ट करने के सवाल पर उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि सीएम की कुर्सी तो संभल नहीं रही है वे क्या प्रधानमंत्री बनेंगे़
पेड़ से टकरायी बाइक, सवार घायल
दिघलबैंक :दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर टप्पू बूआलदह के समीप सोमवार देर शाम को सड़क दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया़ घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार बंटी कुमार बहादुरगंज निवासी दिघलबैंक से अपना घर बहादुरगंज जा रहा था. वह बूआलदह के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया़, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया़
स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को टप्पू हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देख कर चिकित्सक ने किशनगंज रेफर कर दिया गया़ दिघलबैंक थाना पुलिस ने घायल के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है़ घायल का किशनगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




