मनाया गया स्काउट गाइड का 75 वें स्थापना दिवस

भारत स्काउट और गाइड संस्था के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, देश प्रेम की भावना सहित उनका गुणात्मक विकास होता है.
किशनगंज भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय किशनगंज के प्रांगण में 75 वां स्काउट गाइड स्थापना दिवस मनाया गया. जहां इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी सह अध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड नासिर हुसैन के द्वारा सर्वप्रथम स्काउट गाइड के जन्मदाता बेड़ेन पावेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर मौके पर मौजूद भारत स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं को स्थापना दिवस से संबंधित कई अहम जानकारी दी. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत स्काउट और गाइड संस्था के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, देश प्रेम की भावना सहित उनका गुणात्मक विकास होता है. उन्होंने कहा कि इस संस्था के माध्यम से बच्चे राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से निखारने का भी कार्य करते हैं. वहीं इसी दौरान मौके पर मौजूद जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि स्काउट गाइड संस्था की स्थापना 07 नवंबर 1950 को हुई थी. स्काउट गाइड के जन्मदाता लॉर्ड बड़ेंन पावेल ने बच्चों के अंदर गुणात्मक विकास उत्पन्न करने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य करने के साथ ही साथ बच्चों में देश प्रेम की भावना भी उत्पन्न करती है. इस दौरान मुख्य रूप से जिला सचिव भारत स्काउट एवं गाइड मो अबू रेहान, जिला काउंसलर किशनगंज देवाशीष चटर्जी, जिला प्रशिक्षक, प्रदीप कुमार साह,टुनटुन पासवान सीनियर गाइड सीमा कुमारी सहित दर्जनों की तादाद में स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्रा मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




