बेशकीमती लकड़ी से लदा पिकअप वाहन जब्त

Published at :22 Mar 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
बेशकीमती लकड़ी से लदा पिकअप वाहन जब्त

किशनगंज : वन विभाग के पदाधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी कर बेशकीमत लकड़ी ले जा रहे पिकअप वन को जब्त कर लिया लेकिन चालक व खलासी फरार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को वन परिसर पदाधिकारी सतेंद्र पासवान को सूचना मिली कि एनएच 31 होकर एक पिकअप वेन, डब्लूबी 37 […]

विज्ञापन

किशनगंज : वन विभाग के पदाधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी कर बेशकीमत लकड़ी ले जा रहे पिकअप वन को जब्त कर लिया लेकिन चालक व खलासी फरार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को वन परिसर पदाधिकारी सतेंद्र पासवान को सूचना मिली कि एनएच 31 होकर एक पिकअप वेन, डब्लूबी 37 बी 2221 पर 12 फीट का 12 गोला बेशकीमती लकड़ी लेकर जा रहा है. लकडि़यों का मूल्य तीन लाख रूपये बताया जा रहा है.

सूचना मिलने पर वन पदाधिकारी ने प्रधान डाकघर के सामने वाहन को जब्त कर लिया. लेकिन चालक व खलासी भागने में सफल रहा. लकड़ी सिलीगुड़ी से लायी जा रही थी. उन्होंने बताया कि जब्त लकड़ी का अनुमानित मूल्य लगभग पांच लाख रुपये है. श्री पासवान ने कहा कि वन विभाग द्वारा इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि लकड़ी की तस्करी करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.

1लकड़ी मालिक का पता नहीं चल सका है. जब्त गाड़ी के नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन