होली में हुड़दंगियों की खैर नहीं : संदीप

पोठिया : थाना क्षेत्र में रविवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता बीडीओ संदीप कुमार ने की. बैठक के दौरान बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के साथ साथ जनप्रतिनिधि भी पदाधिकारियों के साथ व्यापक विचार विमर्श किया गया तथा प्रशासन को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. बैठक […]
पोठिया : थाना क्षेत्र में रविवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता बीडीओ संदीप कुमार ने की. बैठक के दौरान बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के साथ साथ जनप्रतिनिधि भी पदाधिकारियों के साथ व्यापक विचार विमर्श किया गया तथा प्रशासन को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. बैठक को संबोधित करते बीडीओ ने कहा कि होली पर्व के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर हुड़दंगियों व शराबियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.
पर्व के दिन जरूरत अनुसार एक दूसरे की भावना का भी सम्मान हो. होली पर्व में प्रशासन की तीसरी आंखें हुड़दंगियों पर रहेगी. थानाध्यक्ष मनु प्रसाद ने कहा कि खास कर होली के दिन शराब की दुकान बंद रहेगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि होली में हुड़दंगियों की बख्शा नहीं जायेगा. बैठक में सीओ समीर कुमार, इस्पेक्टर ललन पांडेय, थानाध्यक्ष मन्नु प्रसाद, एसआई अमित कुमार,आबिद हुसैन, मो जाकिर हुसैन, समीम अख्तर, इनामुल हक, राज कुमार मिश्रा, लक्ष्मण सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




