शराब पर अंकुश के लिए जनसहयोग जरूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Mar 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

तीन जगहों पर लगेंगे बैरियर, दंडाधिकारी व पुलिस कर्मियों की होगी तैनाती : डीएम किशनगंज : मद्य निषेध अभियान को धारदार बनाने एवं कारगर तरीके से लागू करने के लिए जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने सोमवार को उत्पाद पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के संबंध में डीएम के हवाले से वरीय उपसमाहर्ता […]
विज्ञापन
तीन जगहों पर लगेंगे बैरियर, दंडाधिकारी व पुलिस कर्मियों की होगी तैनाती : डीएम
किशनगंज : मद्य निषेध अभियान को धारदार बनाने एवं कारगर तरीके से लागू करने के लिए जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने सोमवार को उत्पाद पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के संबंध में डीएम के हवाले से वरीय उपसमाहर्ता सह डीपीआरओ मनीष कुमार ने बताया कि 28 मार्च से ती जगह गलगलिया टी फैक्टरी चौक, भेरियाडांगी ब्लॉक चौक एवं फरिंगगोला एनएच 31 पर चेकपोस्ट चालू हो जायेगा.
उक्त चेक पोस्ट पर 1 दंडाधिकारी 1 पुलिस पदाधिकारी के साथ 1/4 बल का होम गार्ड के जवान तैनात रहेंगे. इसके साथ ही जिले में प्रवेश के सभी प्वाइंट अस्थायी बैरियर लगाया जागेगा. उन्होंने बताया कि बिहार उत्पाद अधिनियम 1915 की धारा 47 के तहत पुलिस पदाधिकारी को शराब के अवैधनिर्माण विक्रय उपयोग एवं परिवहन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की सख्ती प्रदान की गयी है. डीपीआरओ ने बताया कि शराब के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए जन सहयोग आवश्यक है. कोई भी व्यक्ति शराब के संबंध में नि:संकोच सूचना दे सके इसके लिए कंट्रोल रूम के टॉल फ्री नंबर 18003456271 जारी किया गया है. सूचना देने वाले की सभी जानकारी गुप्त रखी जायेगी.
उन्होंने बताया कि शराब बंदी से पूर्व वर्तमान में संचालित दुकानों पर28 मार्च से ही दंडाधिकारी की नियुक्ति हो जायेगी. नियुक्त दंडाधिकारी 28 से 31 मार्च तक प्रत्येक दिन का क्लोजिंग एवं वाइलेंस सीट की जांच करेंगे. 31 मार्च 10 बजे रात को जितना विदेशी शराब बचेगा उसे सील कर वेबरेज कॉरपोरेशन को सौंप दिया जायेगा. 1 अप्रैल से नप क्षेत्र में बिहार स्टेट वेबरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 10 शराब दुकाने संचालित रहेगी.
सभी दुकानों पर दुकान अवधि में 1/4 का बल तैनात रहेगा और सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे. डीपीआरओ ने बताया कि जिला स्तर पर सदर अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र बन कर तैयार है जो 1 अप्रैल से कार्यरत रहेगा. इसके साथ ही सभी पीएचसी में नशा मुक्ति हेतु दवा उपलब्ध रहेगा. बैठक में एएसपी अनिल कुमार, एसडीओ मो शफीक, उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार रंजन एवं डीइओ मो ग्यासुद्दीन मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




