जमीयते अहले हदीश, हिंद (सलाह) के प्रदेश अध्यक्ष बने अब्दर रशीद

Published at :21 Mar 2016 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
जमीयते अहले हदीश, हिंद (सलाह) के प्रदेश अध्यक्ष बने अब्दर रशीद

किशनगंज : जमियते अहले हदीश हिन्द (सलाह) के राज्यस्तरीय कमेटी के गठन को लेकर रविवार को स्थानीय लाइन पाड़ा नेशनल स्कूल के समीप मदरसा में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया जमियते अहले हदीश के सदर शेख सलाउद्दीन मकबूल ने की. इसकी मौजूदगी में सर्व सम्मति से बतौर प्रदेश अध्यक्ष मौलाना […]

विज्ञापन

किशनगंज : जमियते अहले हदीश हिन्द (सलाह) के राज्यस्तरीय कमेटी के गठन को लेकर रविवार को स्थानीय लाइन पाड़ा नेशनल स्कूल के समीप मदरसा में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया जमियते अहले हदीश के सदर शेख सलाउद्दीन मकबूल ने की. इसकी मौजूदगी में सर्व सम्मति से बतौर प्रदेश अध्यक्ष मौलाना अब्दुर रशीद मजहरी को चुन लिया गया. इसके लिए महासचिव सेफुल्लाह मक्की पटना और कोषाध्यक्ष नियाज अहमद, फुलबारी, पटना को चुन लिया गया.

इसमें प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष व महा सचिवों ने भाग लिया. इसमें मुख्य रूप से से मो मोबीन आलम फूलवारवी, हाजी फखरूद्दीन मौजूद थे. जबकि मंच संचालन इनातुल्ला इसलाही ने की. उधर किशनगंज के मौलाना अब्दुर रशीद के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर लोगों ने उन्हें बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन