14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गये जेल अधीक्षक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Mar 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : युवती के साथ छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार जेल अधीक्षक कृपाशंकर पांडे को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. डीआरडीए डायरेक्टर सह प्रभारी जेल अधीक्षक भरत भूषण ने बताया कि जेल आइजी के निर्देशानुसार आरोपी जेल अधीक्षक कृपा शंकर पांडेय […]
विज्ञापन
किशनगंज : युवती के साथ छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार जेल अधीक्षक कृपाशंकर पांडे को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डीआरडीए डायरेक्टर सह प्रभारी जेल अधीक्षक भरत भूषण ने बताया कि जेल आइजी के निर्देशानुसार आरोपी जेल अधीक्षक कृपा शंकर पांडेय को भागलपुर केंद्रीय कारा भेजा जायेगा. इधर, इस मामले को लेकर शुक्रवार को चर्चा जोरों पर रही. एसडीओ मो शफीक की लिखित शिकायत पर महिला थाना में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी.
14 दिन की…
वहीं बुधवार को थाना में वीआइपी सुविधा उपलब्ध कराये जाने के आरोप में डीजीपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष आफताब अहमद को निलंबित कर दिया गया. हालांक एसपी राजीव रंजन ने कहा कि महिला थाना में हाजत नहीं रहने के कारण श्री पांडे को सदर थाना में रखा गया था.
कोर्ट में हुई पेशी
जेल अधीक्षक द्वारा युवती के संग छेड़छाड़ करने का मामला विधायक डाॅ जावेद आजाद द्वारा बुधवार को शून्य काल के दौरान सदन में उठाये जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई का निर्देश दिये जाने के बाद जेल आइजी आनंद किशोर ने आरोपी जेल अधीक्षक कृपा शंकर पांडे को निलंबित कर दिया. गिरफ्तारी के बाद कृपाशंकर को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में स्थानीय मंडल कारा भेज दिया गया.
इस बार नहीं सुनी गयी जेल अधीक्षक की
वीडियो के वायरल होने के बाद जेल अधीक्षक ने एक बार फिर मामले को शांत कराने का भरपूर प्रयास किया लेकन नहीं बच पाये. पूर्व में भी कृपाशंकर पर कैदी ने अप्राकृतिक यौनाचार व प्रताड़ना का आरोप लगाया था. एसडीओ ने अपने आवेदन में इस बात का भी जिक्र किया है.
जेल में खाद्य सामग्री की आपूर्ति करते हैं युवती के पिता
पीड़ित युवती का पिता मंडल कारा में खाद्य पदार्थ की आपूर्ति करने का काम करते हैं. काम के दौरान ही उनका परिचय कृपा शंकर पांडे से हो गया था तथा श्री पांडे ने पीड़िता के घर आना-जाना प्रारंभ कर दिया. इसके बाद ही यह मामला आगे बढ़ा.
एसडीओ के आवेदन
पर दर्ज हुई प्राथमिकी
जेल आइजी ने भागलपुर केंद्रीय कारा भेजने का दिया निर्देश
थाना में सुविधा मुहैया कराने के मामले में नपे थानाध्यक्ष, निलंबित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




