स्वर्ण व्यवसायियों ने निकाला जुलूस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

जेवर दुकानों के शटर रहे बंद किशनगंज : एक्साईज डयूटी के कारण स्वर्णकार संघ ने सोमवार को अपना-अपना प्रतिष्ठान बंद रखा और बड़ी कोठी परिसर से जुलूस निकालकर समाहरणालय परिसर पहुंचा. जहां संघ नेतओं ने जिला पदाधिकारी को एक सौपा. जिस कारण सर्राफा बाजार ठप पड़ गया है. व्यवसायियों ने कहा कि इस कानून के […]
विज्ञापन
जेवर दुकानों के शटर रहे बंद
किशनगंज : एक्साईज डयूटी के कारण स्वर्णकार संघ ने सोमवार को अपना-अपना प्रतिष्ठान बंद रखा और बड़ी कोठी परिसर से जुलूस निकालकर समाहरणालय परिसर पहुंचा. जहां संघ नेतओं ने जिला पदाधिकारी को एक सौपा. जिस कारण सर्राफा बाजार ठप पड़ गया है. व्यवसायियों ने कहा कि इस कानून के आने से व्यापार कम और ऑफिस का चक्कर ज्यादा लगना पड़ेगा.
इससे व्यापारी अपनी दुकानदारी छोड़ कहां-कहां भटकते फिरेंगे. छोटे दुकानदार ओर कारीगरों की समस्या और बढ़ जाएगी. केंद्र सरकार एक साजिश के तहत स्वर्ण व्यवसायी को अपना निशाना बना रही है. व्यवसायियों ने कहा कि दो लाख से अधिक के जेवरात खरीदने पर ग्राहक को पेन नंबर एवं टीडीएस ग्राहक को देना होगा. जेवरात खरीदते समय पेनकार्ड कौन देगा. अब तो एक्साईज डयूटी की आड़ में इंस्पेक्टर राज कायम हो जाएगा. संघ के महासचिव ईश्वर चंद्र सोनार ने कहा कि डयूटी का भार आम जनता पर पड़ेगा.
हड़ताल की चेतावनी
स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पुखराज वाफना ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए याद दिलाते हुए कहा कि जिस तरफ वर्ष 2011 में देश भर के स्वर्ण व्यवसायी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये थे ठीक उसी प्रकार इस भी हमलोग पूरे देशभर में एक साथ हड़ताल करेंगे. इस मौके पर अध्यक्ष पुखराज बाफना,सचिव ईश्वर चंद्र सोनार, दादा भाई मोरे, कमलेश पोद्दार, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




