शराब मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने कटिहार से किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने दी जानकारी

विज्ञापन

पौआखाली. शराब माफियाओं के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सुखानी पुलिस को कामयाबी मिली है. पुलिस ने करीब एक साल पूर्व एनएच 327 ई पर भारी मात्रा में शराब बरामदगी के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित को कटिहार जिले से गिरफ्तार किया है. सुखानी थाना की पुलिस ने थाना कांड संख्या 34/25 के नामजद अभियुक्त अखिलेश कुमार (22 वर्ष) पिता- प्रकाश सिंह, साकिन- विषहरिया (वार्ड नंबर 02), थाना- कोढ़ा, जिला कटिहार को उसके गृह क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी में जुटी है. उक्त जानकारी थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने दी. दरअसल, यह मामला 16 मई 2025 का है, जब तत्कालीन थानाध्यक्ष धरमपाल कुमार पुलिस बल के साथ तातपौआ एनएच 327 ई मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे. उसी दौरान एक संदिग्ध पार्सल वैन की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान वैन से कुल 865 लीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गयी थी. कार्रवाई के वक्त मुख्य चालक अखिलेश कुमार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था, लेकिन पुलिस ने सह-चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तार सह-चालक से पूछताछ और जांच के दौरान अखिलेश कुमार का नाम मुख्य रूप से सामने आया था. इसके बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध बिहार राज्य उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी. लंबी फरारी के बाद अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन