तीन दिवसीय उर्स आज से

छत्तरगाछ : तीन दिवसीय उर्स ए असदिया आगामी 15 मार्च से प्रारंभ होगा जो आगामी गुरुवार तक चलेगी. उक्त आशय की जानकारी मौलाना अनसार आलम तथा स्थानीय मुखिया मीर पाशा इमाम ने संयुक्त रूप से दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के बुढ़नई पंचायत स्थित टप्पू शरीफ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष […]
छत्तरगाछ : तीन दिवसीय उर्स ए असदिया आगामी 15 मार्च से प्रारंभ होगा जो आगामी गुरुवार तक चलेगी. उक्त आशय की जानकारी मौलाना अनसार आलम तथा स्थानीय मुखिया मीर पाशा इमाम ने संयुक्त रूप से दी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के बुढ़नई पंचायत स्थित टप्पू शरीफ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स ए असदिया का आयोजन सुफी असद अली के पोता मौलाना अनसार आलम के सौजन्य से किया जायेगा.
बताते चले कि सुफी असद अली का मजार ए पाक महानंदा नदी के बीच धार में स्थित है. उर्स के मौके पर हिंदुस्तान के अलग-अलग स्थानों से धर्म गुरु पहुंच कर खताब करते हैं. बताया जाता है कि उर्स ए असदिया दूर-दूर तक काफी प्रसिद्ध है. उर्स में मुख्य रूप से पीर ए तरीकत हजरत अलहाज शमशुल्लाह जान मिसबाही तसरीफ लायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




