51 पशुपालकों ने अपने पशुओं की करायी जांच

Updated:
विज्ञापन
51 पशुपालकों ने अपने पशुओं की करायी जांच

63वीं सुबह-सवरे किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर में 51 पशुपालकों ने अपने पशुओं की करायी जांच

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी के द्वारा शुक्रवार को 63वीं सुबह-सवरे किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किशनगंज प्रखंड अंतर्गत हालामाला पंचायत के आमबाड़ी गांव में किया गया. किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के निर्देश पर किया गया, जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का प्रयास करना है. इस दौरान 22 पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ शिवरामन रामनारायणन, सहायक प्राध्यापक ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में 51 पशुपालकों के 163 छोटे-बड़े जानवरों में गर्भ की जांच, कृमि की समस्या, प्रजनन की समस्या एवं पशुओं में दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का इलाज कर उचित परामर्श दिया गया. बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज तत्वों, कृमिनाशकों का निःशुल्क वितरण किया गया. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन