458 लीटर विदेशी शराब कार से बरामद

458 लीटर विदेशी शराब कार से बरामद
प्रतिनिधि, कोचाधामन पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा के निर्देश पर चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह की टीम ने मस्तान चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. शराब तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गयी है. कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग में 458 लीटर शराब जब्त की गयी. पकड़े गए अभियुक्त को मद्दनिषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया गया कि संयुक्त अभियान में धनपुरा पिकेट प्रभारी राजू कुमार सहित पुलिस बल का अहम भूमिका रही. संयुक्त अभियान में धनपुरा पिकेट प्रभारी राजू कुमार व पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










