45 लीटर विदेशी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
45 लीटर विदेशी शराब जब्त

45 लीटर विदेशी शराब जब्त

विज्ञापन

ठाकुरगंज. एसएसबी 19वीं बटालियन व ठाकुरगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में वार्ड संख्या आठ में 45 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी. कार्रवाई एसएसबी नावडुब्बा जी कंपनी इंचार्य इंस्पेक्टर सुनील कुमार व ठाकुरगंज थाने की अपर थानाध्यक्ष विनिता कुमारी के नेतृत्व में की गयी है. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. बताते चले गुप्त सूचना मिली थी कि नगर के प्याजपट्टी के एक भवन के समीप बड़ी मात्रा में शराब तस्कर शराब सप्लाई करने के फिराक में है. जिसके बाद संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थल के आसपास छापेमारी की गयी. छापेमारी क्रम में एक बंद पड़े धर्मशाला के समीप जंगल झाड़ी में बोरा व मछली का ट्रे रखा देखा गया. तलाशी लेने पर बोरे व ट्रे से 141 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. बरामद विदेशी शराब में विभिन्न ब्रांड के हैं. कुल 47.44 लीटर विदेशी शराब मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन