कार से 420.9 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
कार से 420.9 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

कार से 420.9 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, किशनगंज पश्चिम बंगाल से शराब तस्करी कर बिहार ले जाने की योजना को गलगलिया उत्पाद विभाग की टीम और गलगलिया पुलिस ने नाकाम कर दिया. दिल्ली नंबर की कार से 420.9 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. बता दें कि ये कारवाई गलगलिया थाना क्षेत्र के बादल चौक के समीप गलगलिया पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने दिल्ली नंबर कार का पीछा कर भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को पकड़ा है. गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार और गलगलिया उत्पाद विभाग प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में वाहन चैकिंग के दौरान गलगलिया चेकपोस्ट के पास उक्त दिल्ली नंबर कार जिसका निबंधन संख्या डीएल 05सीएफ 9577 को जांच हेतु रुकने को कहा. चेकिंग के नाम पर कार में बैठे ड्राइवर ने और तीव्र गति से भागने की कोशिश है. उत्पाद विभाग की टीम व गलगलिया थाना की टीम ने कार का पीछा किया. गलगलिया थाना क्षेत्र के बादल चौक के पास तस्कर सड़क पर लगाकर दोनों तस्कर फरार हो गए. तलाशी में कार से विभिन्न विदेशी ब्रांडों के शराब कुल 421 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. कार मालिक सहित अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज की गयी है. अभियान में गलगलिया थाना से प्रभारी अशोक कुमार, गलगालिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, छबीला हजारे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन