ePaper

नियाज मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की 5वीं वर्षगांठ पर 35 लोगों ने किया रक्त दान

Updated at : 03 Jan 2026 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
नियाज मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की 5वीं वर्षगांठ पर 35 लोगों ने किया रक्त दान

स्थानीय नियाज मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के 5वां स्थापना दिवस पर शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

ठाकुरगंज.

स्थानीय नियाज मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के 5वां स्थापना दिवस पर शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन स्थानीय विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने किया. इस अवसर पर विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने नियाज मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम को ठाकुरगंज व इसके आसपास क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने पर साधुवाद दिया. संस्थान के निदेशक डॉ आसिफ सईद ने कहा कि 5वां वर्षगांठ समारोह के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसमें करीब 450 लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श व स्वास्थ्य जांच की व 35 लोगों ने रक्त दान किया. इसके अलावा अगले सात दिनों के लिए हॉस्पिटल में की जाने वाली सभी जांचों के लिए 50 फीसदी छूट भी दी जा रही है. इस अवसर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, एसएसबी कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी प्रसाद अग्रवाल, सईद मोहम्मद, एसबीआई शाखा प्रबंधक अमरनाथ कुमार आदि के साथ शिविर को सफल बनाने में डॉ मासूम रिजवी, डॉ आमिर सईद, डॉ गुलाम डावर, डॉ नासेहा तरन्नुम, डॉ नईम अली, डॉ अमजद आदि ने महत्ती भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन