छह दिनों में 31 आरोपित गिरफ्तार, 2523 लीटर शराब समेत ब्राउन शुगर व वाहन जब्त
Updated at : 17 Mar 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन

छह दिनों में 31 आरोपित गिरफ्तार, 2523 लीटर शराब समेत ब्राउन शुगर व वाहन जब्त
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान, अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई
किशनगंज. एसपी के निर्देश पर अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी व मोटरसाइकिल चोरी के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में पिछले छह दिनों में अलग-अलग मामलों में 31 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई नौ से 15 मार्च के बीच की गयी. यह कार्रवाई जिले के सदर थाना, बहादुरगंज थाना, ठाकुरगंज, गलगलिया व अन्य थाना की पुलिस के द्वारा की गयी. अभियान के दौरान 2 हजार 523 लीटर देशी व विदेशी शराब जब्त की गयी, जिसमें 2367 लीटर विदेशी शराब व 176.6 लीटर अवैध देशी शराब शामिल है. शराब व मादक पदार्थ की बरामदगी के मामले में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. अन्य कार्रवाई में 305 ग्राम ब्राउन शुगर, 930 पीस अवैध लॉटरी टिकट, सात मोबाइल फोन, एक कंटेनर, एक वजन नापने वाली मशीन, सात ट्रैक्टर, चोरी की सात बाइक सहित कुल आठ बाइक, एक ई-रिक्शा व चार चार पहिया वाहन जब्त किया गया है. एसपी संतोष कुमार ने कहा कि किशनगंज पुलिस द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में उक्त कार्रवाई की गयी है. आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी. एसपी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिक डायल 112 पर कॉल कर सकते हैं. कॉल करने के कुछ ही समय बाद डायल 112 की टीम स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी. किशनगंज पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा व सेवा में सदैव तत्पर रहेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




