कंटेनर से ले जाये जा रहे तस्करी के 30 मवेशी जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :28 May 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
कंटेनर से ले जाये जा रहे तस्करी के 30 मवेशी जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार

पोठिया थाना की पुलिस ने मवेशी तस्करों के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया थाना की पुलिस ने मवेशी तस्करों के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है. देवीचौक-सोनापुर पथ से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर वाहन से 30 मवेशियों को बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. कंटेनर वाहन सहित सभी मवेशियों को थाना परिसर में सूरक्षार्थ रखा गया है. पुलिस के अनुसार मवेशियों को हाजीपुर से लाया गया था. जिसे तस्कर पोठिया के रास्ते सोनापुर ले जाने की फिराक में थे. सोनापुर से असम राज्य के धुबरी जिले में पशुओं की डिलेवरी देनी थी. बता दें कि बुधवार की तड़के सुबह पोठिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पशु तस्कर एक कंटेनर में 20 भैंस एवं 10 बछड़ों को क्रूरता पूर्वक लाद कर पोठिया थाना के रास्ते पश्चिम बंगाल के सोनापुर ले जाने की फिराक में है. सूचना के बाद थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन पर देवीचौक-सोनापुर पथ पर कंटेनर वाहन निबंधन संख्या यूपी 21-सीएन-0135 को रोक कर तलाशी ली गयी. पूछताछ के दौरान पशुओं से संबंधित किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. जिसके बाद उक्त कंटेनर को जप्त कर थाना लाया गया. जिसमें मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बांध कर रखा गया था. मवेशियों तस्करी के आरोप में सूरत अली शेख, अब्दुल रहीम, हफीजुल हक, बनिज अली, सोहेल अली सभी बिलासीपाड़ा, जिला धुबरी, असम को गिरफ्तार किया है. छापेमारी अभियान में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन, अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, पीएसआइ प्रदीप कुमार, एएसआई सुरेश प्रसाद सिंह, पीटीसी गिरीश कुमार मौजूद थे. मामले में एसडीपीओ-टू मंगलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर से 30 मवेशियों को जब्त किया गया है. इस अवैध धंधे में संलिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. मादक पदार्थ एवं पशु तस्करी के विरुद्ध छापेमारी लगातार जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन