ePaper

बांसबाड़ी हाट स्थित मिठाई की दुकान से मिले 30 किंग कोबरा के बच्चे

Updated at : 15 Jul 2024 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
बांसबाड़ी हाट स्थित मिठाई की दुकान से मिले 30  किंग कोबरा के बच्चे

मिठाई की दुकान में मिले एक दो नहीं बल्कि दो दर्जन से अधिक किंग कोबरा. मामला जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत बांसबाडी हाट का है.

विज्ञापन

बहादुरगंज मिठाई की दुकान में मिले एक दो नहीं बल्कि दो दर्जन से अधिक किंग कोबरा. मामला जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत बांसबाडी हाट का है. एक मिठाई की दूकान में से 30 किंग कोबरा सांप को निकाला गया है. मिली जानकारी के मुताबिक कैसर मिठाई की दुकान में लगभग चार से पांच सांप दुकान में रेंगते हुए दिखाई दिये. इसके बाद दुकान के मालिक और ग्राहकों में हड़कंप मच गया. मौके पर काफ़ी भीड़ लग गयी. दुकान के मालिक के द्वारा सपेरों को बुलाया गया जिसके बाद सपेरों ने तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 25 से 30 सांपों को पकड़कर कर प्लास्टिक के डिब्बों में बंद कर दिया. हालाकि इतनी बड़ी संख्या में एक ही जगह से सांपों का निकलना चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं सपेरों ने लोगों को कहा कि इस प्रकार के जहरीली सांपों के काटने पर किसी भी प्रकार के झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़े. सांप काटने के बाद सीधा सदर अस्पताल में जाएं. सपेरे ने कहा कि हम खुद दंग हैं कि भला इस जगह में कैसे कोबरे के बच्चे मिल सकते हैं. कहा कि अगर एक कोबरा ने अंडा दिया है तो 30 से 35 और अगर दो कोबरा के बच्चे है तो दोगुना की संख्या में सांप छिपे हो सकते हैं. बता दें कि मानसून की बारिश होते ही सांप का निकलना शुरू हो जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन