ePaper

बस से 235 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated at : 04 Jan 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
बस से 235 लीटर विदेशी शराब बरामद

बस से 235 लीटर विदेशी शराब बरामद

विज्ञापन

कार्रवाई. पटना जा रही बस से तस्करी का खुलासा, चालक व खलासी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

किशनगंज. उत्पाद विभाग ने शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान तेज करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है. जिले के ब्लॉक चौक पर जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने किशनगंज से पटना जा रही एक बस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने बस के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है.

गुप्त सूचना पर चला सघन तलाशी अभियान

जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि यात्री बस के जरिये शराब की एक बड़ी खेप पटना ले जायी जा रही है. सूचना मिलते ही उत्पाद निरीक्षक मनीष सक्सेना व उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी की मौजूदगी में ब्लॉक चौक पर घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया. इसी क्रम में संदिग्ध बस को रोककर जब उसकी बारीकी से तलाशी ली गयी, तो उसमें छिपाकर रखी गयी 235 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.

चालक व खलासी पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज

कार्रवाई के दौरान टीम ने बस के चालक सुधीर कुमार व खलासी मनोज कुमार को हिरासत में ले लिया. उत्पाद विभाग ने शराब की खेप और बस को अपने कब्जे में ले लिया है. गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपितों का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया, इसके बाद मद्य निषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिले में शराब की तस्करी व सेवन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन