अटल स्मृति सम्मेलन में 215 ने करायी निशुल्क नेत्र जांच

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पर स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन बुधवार को किया गया
ठाकुरगंज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पर स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन बुधवार को किया गया. यह आयोजन ठाकुरगंज में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह ने की. इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र सेवा के संकल्प को भावपूर्ण रूप से स्मरण किया गया. इस दौरान ठाकुरगंज विधानसभा प्रभारी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सह वरीय अधिवक्ता शिशिर कुमार दास ने अपने संबोधन में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे. इस अवसर पर सिलीगुड़ी ग्रेटर लायंस आई हॉस्पिटल, शाखा ठाकुरगंज के तत्वाधान में कार्यक्रम स्थल पर ही एकदिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में करीब 200 जरूरतमंद लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई. नेत्र जांच शिविर में ऑप्टोमेट्रिस्ट पीयूष गोस्वामी, नेत्र चिकित्सक सहायक रीना कुमारी एवं रिंकी कुमारी ने अपनी सेवाएं प्रदान की. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह,जिला उपाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, भाजपा नेता संजय उपाध्याय, जिला महामंत्री कौशल झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौतम चंद्रवंशी, ई. शेखर चंद्र अग्रवाल, अधिवक्ता बलराम साह, भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश हेमब्रम, विजय शर्मा पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप शाह सहित महिला नेत्रियों में द्रौपदी देवी, चन्दना मजूमदार, रीना कर्मकार, मीरा देवी, कृति देवी अनामिका दास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थी. कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री चंद्रकांत गौतम ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




